RPF सोनपुर मंडल द्वारा वैक्यूम काटने/जंजीर खींचने के मामलों में 9.38 लाख की जुर्माना वसुला
पटना पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 की अवधि के दौरान ट्रेनों में अनावश्यक जंजीर खींचने (Alarm Chain Pulling – ACP) या वैक्यूम काटने की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने हेतु महत्वपूर्ण अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अनुशासनहीन यात्रियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
कुल घटनाएं (ACP/Vacuum cutting): 2262
कुल अभियुक्त पकड़े गए: 2263
प्राप्त रेल राजस्व (जुर्माना आदि): ₹9,38,700/-
यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली न केवल तत्पर रही, बल्कि हर एक घटना पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफॉर्म, ट्रेनों तथा संवेदनशील रूटों पर लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई।
CCTV निगरानी, प्रशिक्षित टीमों की तैनाती और सतर्कता अभियानों के जरिए ऐसे मामलों की रोकथाम की गई।
पकड़े गए व्यक्तियों पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई।
यात्रियों को जागरूक करने हेतु नियमित घोषणाएं, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनात्मक अभियान भी चलाए गए।
अलार्म चेन पुलिंग जैसी हरकतें ट्रेनों के समय पालन, तकनीकी सुरक्षा, और यात्रियों की सुविधा में गंभीर बाधा उत्पन्न करती हैं। कई बार ये कार्य बिना किसी आपात स्थिति के केवल व्यक्तिगत स्वार्थ या लापरवाही के कारण किए जाते हैं, जिससे न केवल यात्रा में विलंब होता है बल्कि रेलवे संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें। अनावश्यक उपयोग न केवल दंडनीय अपराध है बल्कि इससे अन्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी प्रभावित होती है।
यात्रियों से अपेक्षा है कि वे रेलयात्रा को सुरक्षित, समयबद्ध और अनुशासित बनाए रखने में सहयोग करे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
