समस्तीपुर में शांति नदी पर बना डायवर्सन बहा,दो दिनों से 172 एमएम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव
समस्तीपुर में दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जल जमाव भी हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण वारिसनगर के शांति नदी के भादोघाट पर बना डायवर्सन बह गया है।
समस्तीपुर– हथौड़ी पथ भादोघाट पुल के पास डायवर्सन हल्की बारिश में बह गया है। लोगों का आना जाना बंद हो गया है। जल संसाधन विभाग की ओर से पुल बन रहा है। इसी को लेकर बगल से डायवर्सन बना हुआ था। इसी रास्ते से पश्चिम की ओर जाने पर लोग वारिसनगर कुसैया होते हुए समस्तीपुर जाते है । यहां से पूरब हथौड़ी के रास्ते बहेरी, कुशेश्वर स्थान, बेनीपुर दरभंगा, रोसड़ा, बेगूसराय जाते है।रास्ते जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यही स्थिति उत्पन्न हुई है।
सदर अस्पताल समेत कई जगहों पर जल जमाव
लगातार हो रही बारिश के कारण सदर अस्पताल समेत शहर के कई निचले इलाकों में जल जमाव हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिनों के दौरान समस्तीपुर में 172 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अगले दो दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
