Samastipur

BPSC टीचर पत्नी ने लोको पायलट पति को पीटा,हसबेंड बोला नौकरी लगते ही छोड़कर चली गई

समस्तीपुर के सदर अस्पताल में बुधवार को एक BPSC शिक्षिका और उनके लोको पायलट पति के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पति का आरोप है कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है, इसलिए वो 1 साल से अलग रह रही है।पति ने बताया कि शादी के बाद मैंने पढ़ा-लिखाकर उसे टीचर बनाया। नौकरी लगते ही उसका बर्ताव बदल गया। वो एक साल से बच्ची को लेकर अलग रह रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पत्नी का आरोप है कि पति ने जमीन के लिए शादी की। वो उसके साथ मारपीट करता है, इसलिए वो अलग रहती है।पति का नाम भूषण कुमार है। वो रेलवे में लोको पायलट है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पोस्टिंग है। वहीं पत्नी का नाम किरण कुमारी है। वो BPSC टीचर है।

 

दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। बुधवार को पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए कोर्ट पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।पति का आरोप है कि कोर्ट में मारपीट के बाद वो एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा। वहां भी पत्नी, ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट की।

 

पति बोला- ACS ऐसी टीचर को सस्पेंड करें

 

भूषण कुमार ने कहा कि ‘मैंने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर टीचर बनाया है। उसका चरित्र सही नहीं है। पत्नी ने वकील के साथ भी मारपीट की है। मैं एक्स-रे कराने पहुंचा, तो हॉस्पिटल में भी मारपीट की गई है। मेरी पत्नी का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। वो शिक्षक बनने के लायक नहीं है। उसके निलंबित करना चाहिए।.’मैं ACS एस सिद्धार्थ से मांग करता हूं कि मेरी पत्नी को सस्पेंड किया जाए। वो पूरे समाज को गलत मैसेज दे रही है। मेरे साथ पत्नी, साले और ससुर ने मारपीट की है। मैंने 5 बार सुसाइड करने की कोशिश की है। मेरी मां को कैंसर है। मेरे पिता भी बीमार रहते हैं। मेरी एक साल की बेटी का पत्नी को ख्याल नहीं है।’

 

 

पत्नी बोली- वो घर जमाई बनकर रहना चाहता है

 

पत्नी किरण कुमारी ने बताया- ‘पति ने 3 साल पहले इसने जमीन के लिए मुझसे शादी की थी। कभी भी इसने मुझे ठीक से नहीं रखा। इसके कारण मैं नौकरी को छोड़-छोड़ कर यहां आती हूं। इसने कोर्ट में मेरे साथ मारपीट की है। मेरे पति घर जमाई बनकर रहना चाहते हैं। मैं खुद नौकरी करके रहूंगी और अपनी बेटी को पालूंगी। मुझे ये मंजूर है।’

 

‘पति ने विभाग में लेटर लिखा है। ये महिला शिक्षिकाओं से बातचीत करते हैं। मुझ पर कैरेक्टर लेस होने का झूठा आरोप लगाते हैं। मैं इनके साथ नहीं रह सकती हूं। इस कारण इन्होंने मेरे साथ मारपीट की है।’

 

 

घायल पति अस्पताल में भर्ती

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल पति का इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चल रहा है। नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि ‘घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तरफ से आवेदन दिया जाता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!