राहुल गाँधी के सामने BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; फ्लाइंग किस देते हुए निकले राहुल
पटना.बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज 14वां दिन है। भोजपुर में यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल गांधी विरोध कर रहे लोगों को फ्लाइंग किस देते हुए आगे निकल गए।
शनिवार को आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जनसभा हुई। जहां तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बच्चे जैसे कागज की नाव और प्लेन बनाकर उड़ाते हैं, नीतीश कुमार के वादे वैसे ही होते हैं। आप पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई वाली सरकार बनाइए। ओरिजिनल CM चाहिए या डुप्लीकेट। फैसला आपको करना है।’
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘बिहार के लोगों को पता होगा, पहले भी बीजेपी का रथ यहां रोका गया है। इस बार भी यहां की जनता इनका रथ रोकेगी।’ये पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन का अधिकार छीनेंगे। फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे। ये आपको सड़क पर लाना चाहते हैं। अन्याय की लड़ाई अभी भी जारी है।’
पटना में 1 सितंबर को समाप्त होगी यात्रा
वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जनसभा के दौरान महागठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। मंच पर राहुल-तेजस्वी, अखिलेश यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी एक साथ नजर आए।यहां से राहुल गांधी और तेजस्वी पटना के लिए रवाना हो गए। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए। कल यानि रविवार को यात्रा में ब्रेक होगा। 1 सितंबर को पटना में वोटर अधिकार यात्रा समाप्त होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
