समस्तीपुर में बाइक को मारी टक्कर,फाइनेंस कर्मी की मौके पर मौत,परिजनों में कोहराम
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बिरौली-टारा मुख्य पथ पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। माधोपुर भुआल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौली निवासी राम किशोर प्रसाद के रूप में हुई। वह रमेश प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र थे। राम किशोर दरभंगा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।
घटना के समय वह बिरौली से दरभंगा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राम किशोर को सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
