नकली नोट तस्करी का बड़ा खुलासा:पटना से रांची पहुंची बस से 2 करोड़ के नकली नोट बरामद,2 गिरफ्तार
पटना.रांची में नकली नोट तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के पास शुक्रवार की शाम पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपए के नकली नोट के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. साबीर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण है। राजा अरगोड़ा के नूर नगर और करण अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजा ने खुलासा किया कि रांची में नकली नोट खपाने के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। इस गिरोह का सरगना दिल्ली में बैठा मुखिया नीरज कुमार चौधरी है। उसी के इशारे पर दिल्ली से रांची नकली नोट की खेप भेजी गई थी।
डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस टीम पहले से ही न्यू मार्केट चौक के पास सादे लिबास में तैनात थी। इसी दौरान पटना से चंद्रलोक बस वहां पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद सफेद रंग की एक कार बस के पास आकर रुकी। –
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
