पटना से बेंगलुरु व पुरी के बीच 14 पूजा स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर तक,देखे कहाँ- कहाँ रुकेगी ट्रेन
पटना | त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरु और पुरी के बीच 14 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। 28 अगस्त से 25 दिसंबर तक ये ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन से खुलेंगी।
03230/03229 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दानकुनी, खड़गपुर, कटक और भुवनेश्वर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28 अगस्त से 26 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी स्पेशल ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, पेरम्बूर (चेन्नई) और काटपाड़ी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 31 अगस्त से 29 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को चलेगी।
15549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 अगस्त की सुबह 8.40 बजे खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 8.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 6.17 बजे खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पहुंचेगी और शाम 6.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 27 अगस्त से ट्रेन नंबर 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे गौछारी स्टेशन पहुंचेगी और सुबह 8.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
