Patna

पटना मेट्रो में मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया. सबसे पहले वे बैरिया के पटना मेट्रो टर्मिनल पहुंचे, जहां उन्होंने मेट्रो के डिब्बे, ट्रैक, यार्ड और पावर ग्रिड का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहीं पर मेट्रो की पार्किंग, रखरखाव और सफाई की व्यवस्था होगी. साथ ही, यहां बने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग से पूरे ऑपरेशन का प्रबंधन किया जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

CM ने ली निर्माण कार्य की जानकारी

इसके बाद सीएम जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन भी पहुंचे और वहां के निर्माण कार्य की जानकारी ली. अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन पर बनने वाली सुविधाओं के बारे में बताया—जैसे एस्केलेटर, टिकट काउंटर, यात्री सुविधाएं, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता और बाकी पब्लिक और पेड एरिया.

 

काम तेज करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने अफसरों को कहा कि काम की रफ्तार और तेज होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो के काम को लेकर वे लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि काम सही और समय पर पूरा हो सके. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की अड़चन न आए, इसके लिए सभी अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है.

 

 

मौके पर मौजूद रहे ये अधिकारी

इस मौके पर उनके साथ प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास व आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि, पटना डीएम शिर्सत कपिल अशोक, मेट्रो रेल निगम के एमडी सुबोध कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!