Patna

बिहार में बीडीओ से मारपीट, सर फोड़ा,प्रमाण पत्र को लेकर दो लोगों से हुआ विवाद

पटना।लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप पर हमला हुआ। मानो गांव के दो युवकों ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद में उन पर हमला कर दिया। घटना में बीडीओ घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीडीओ से दो लोगों ने की मारपीट

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक पहले एक कर्मचारी से उलझे। जब बीडीओ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों हमलावर युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।एडीएम सुधांशु शेखर और एसडीएम प्रभाकर ने अस्पताल में बीडीओ से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रखंड कार्यालय में प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!