समस्तीपुर:मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत:ऑपरेशन हुआ सफल
समस्तीपुर।सरायरंजन अंतर्गत राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं की शुरुआत हो गई है। अस्पताल में आज हाइड्रोसील और हर्निया के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को चालू करने की पहल की है। प्रबंधन का लक्ष्य है कि सभी प्रमुख विभागों में इमरजेंसी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू की जाएं। इस समय कुछ बीमारियों के लिए ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
अस्पताल प्रशासन चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने में जुटा है। इससे क्षेत्र के लोगों को तेज और अच्छा इलाज मिल सकेगा। यह कदम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में अहम साबित होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
