Samastipur

समस्तीपुर:मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन के दौरान मरीज की मौत

समस्तीपुर के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दुखद घटना सामने आई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर इलाज के लिए पर्ची कटवाने के दौरान एक मरीज की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक विद्यापति कांचा पंचायत का रहने वाला था। वह अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची कटवाने की लाइन में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। लेकिन कोई मदद पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मृतक और उसके परिजनों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!