125.40 करोड़ रुपए लागत से बन रहे पुल को रेलवे ने ड्रॉइंग अप्रूवल, वन विभाग ने एनओसी नहीं दी
पटना.दरभंगा.महाजाम से हर दिन जूझ रहे जिलेवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए काफी जद्दोजहद व लंबे इंतजार के बाद शहर की 5 रेलवे गुमटी पंडासराय गुमटी नंबर 18, लहेरियासराय चट्टी चौक गुमटी नंबर 21, दोनार गुमटी नंबर 24, कंगवा गुमटी नंबर 28 दरभंगा मधुबनी रेलखंड, सीतामढ़ी स्पेशल गुमटी नंबर 1 एवं दिल्ली मोड़ जाने वाली सड़क पर गुमटी स्पेशल नंबर 2 पर आरओबी एवं दोनार रेलवे गुमटी संख्या 25 के निर्माण की स्वीकृति मिली।
लोगों में खुशी हुई। काम भी शुरू है। लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक पुल निर्माण विभाग को इन पांचों गुमटियों पर पुल निर्माण को लेकर ड्रॉइंग अप्रूवल नहीं दिया गया है। वहीं वन विभाग ने कंगवा व पंडासराय गुमटी पर आरओबी को लेकर एनओसी नहीं दिया है।
डीएम कौशल कुमार ने बताया कि दिल्ली मोड़ के सर्विस लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जमीन अधिग्रहण का कुछ काम बाकी है। तय सीमा के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं पुल निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर रूपनारायण शर्मा ने बताया कि वन विभाग को कगवा और पंडायसराय रेलवे गुमती पर आरओबी निर्माण को लेकर एनओसी देने के लिए पत्र लिखा गया है। रेलवे की ओर से भी ड्रांइग एप्रुवल नहीं मिला है। जिसको लेकर विभाग को लिखा गया है। वहीं, समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में फाइल देखने के बाद ही जानकारी दे सकते हैं।
लागत : 66.73 करोड़ निर्माण कंपनी : जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्य समाप्ति का लक्ष्य : फरवरी 26 वर्तमान स्थिति : गुमटी की दोनों ओर काम तीव्र गति से हो रहा है। लेकिन रेलवे के हिस्से का ड्रांइग अप्रूवल नहीं मिला है। वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण काम की गति सुस्त है। कुछ हिस्से में अतिक्रमण भी बाकी हैं। पाइलिंग का कार्य पूर्ण होने पर है।
लागत : 125.40 करोड़ रुपए निर्माण कंपनी : बाब हंस कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्य समाप्ति का लक्ष्य : 2026 फरवरी वर्तमान स्थिति : गुमटी की दोनों ओर काम तीव्र गति से हो रहा है। लेकिन रेलवे के हिस्से में ड्रांइग अप्रूवल नहीं मिलने और वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण काम की गति सुस्त है। कुछ हिस्सा में अतिक्रमण भी बाकी है। पाइलिग का काम पूर्ण होने के कगार पर है।
लागत : 61.73 करोड़ निर्माण कंपनी : जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्य पूरा करने का समय : 2026 फरवरी वर्तमान स्थिति : गुमती पर पिलर का काम पूरा हो गया है। लेकिन रेलवे के हिस्से के ड्रांइग का अप्रूवल नहीं मिलने और जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण काम सुस्त गति में चल रहा। कुछ हिस्से में अतिक्रमण बाकी है।पाइलिग का पूर्ण होने के कगार पर है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
