Patna

अटल पथ पर आगजनी-हंगामा,जान बचाकर भागे मंत्री मंगल पांडे:लालू भी फंसे,पथराव, जानिए पूरा मामला

पटना में 15 अगस्त को हुई भाई-बहन की मौत के विरोध में सोमवार को लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया। इस दौरान बीच सड़क पर आगजनी भी की गई।कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई है। रास्ते से जा रहे लोगों से भी भीड़ में शामिल लोगों की ओर से बदसलूकी की गई।भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस की तरफ से 2-3 राउंड हवाई फायरिंग की गई।इस प्रदर्शन में एक VVIP गाड़ी भी फंस गई। ये गाड़ी मंत्री मंगल पांडे की थी। भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने स्कॉट कर मंत्री की गाड़ी को बाहर निकाला। लालू यादव भी अटल पथ पर जाम में फंस गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दीघा की ओर जाने वाली लेन में एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा जाम लग गया था। पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ‘पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने पथराव किया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर रोड को क्लियर कराया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

 

15 अगस्त को मिली थी बच्चों की लाश

 

रक्षाबंधन के 6 दिन बाद 15 अगस्त की शाम को पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर 12 में कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली थी। कार एक बाउंड्री में खड़ी थी। बाउंड्री के गेट पर ताला नहीं लगा था।बच्चों की पहचान दीपक (5) और लक्ष्मी (7) के तौर पर हुई है। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे।

 

मां ने टीचर पर ही बच्चों को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि टीचर शवों को ठिकाने लगाना चाहती थी, इसलिए बॉडी कार में रखी थी।बच्चे की मां किरण ने बताया था-‘पुलिस पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। हमारे बच्चे की हत्या की गई है। गला दबाने के निशान थे। हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है। हमे इंसाफ चाहिए।’

 

पुलिस का कहना है कि ये हादसा हो सकता है। भाई-बहन खेलने के दौरान कार में चले गए होंगे।इसके पहले भी 4 दिन पहले आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया था। टायर जलाकर आगजनी भी की। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को नहीं खोज रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!