Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:महिला समिति के अंचल कमेटी का छठा सम्मेलन केवटा में किया गया

दलसिंहसराय,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के अंचल कमेटी दलसिंहसराय का छठा सम्मेलन केवटा में किया गया.जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी ने की. सबसे पहले झंडोतोलन कर शहिद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया गया. सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव नीलम देवी ने करते हुए उन्होंने देश की महिलाओं के हालात के से अवगत कराई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कहा बिहार में तथा जिला स्तर पर हत्या बलात्कार अपराध चरम सीमा पर है.महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. इसके बाद 17 सदस्य कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनीता देवी चुनी गई तथा सचिव ललिता देवी, कोषाध्यक्ष रूबी देवी,संयुक्त सचिव कृष्णा देवी,उपाध्यक्ष रामदुलारी देवी चुनी गई.सम्मेलन में किसान नेता रामसेवक राय,विधानचंद्र,अरविंद राय तथा सैकड़ो लोग मौजूद थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!