पटना में हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:SP बोले- सिपाही की पिस्टल छीनने लगा
पटना के फुलवारी शरीफ में हत्या के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है।बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात जहानाबाद के कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी।इस दौरान बदमाश पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस की ओर से रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं माना। फिर पुलिस को गोली चलानी पड़ी।घायल अपराधी को PMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार बदमाश रोशन शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने 4 देसी कट्टे, एक पिस्टल, करीब 100 कारतूस और 1.67 लाख रुपए बरामद किए थे। पुलिस उसे लेकर उसके साथी हरेंद्र उर्फ कक्कू की तलाश में कुरकुरी गांव जा रही थी। इस दौरान वो पुलिस कस्टडी से भागने लगा।
रोशन के खिलाफ 18 से अधिक केस हैं
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ‘रोशन के खिलाफ हत्या समेत डेढ़ दर्ज से अधिक केस दर्ज है। इसमें हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले हैं। यह केस जहानाबाद, पटना के अलावा झारखंड और बंगाल के थानों में दर्ज है।’
चलती बस में ड्राइवर को मारी थी गोली
जहानाबाद जिले के सलेमपुर गांव निवासी कुख्यात रोशन शर्मा के खिलाफ पटना के कंकड़बाग, रामकृष्ण नगर, अगमकुआं, फुलवारी शरीफ सहित कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोशन बिहार के टॉप 10 फरार अपराधियों में शामिल था।रोशन पर पटना के बैरिया जीरो माइल बस स्टैंड पर कृपानाथ शर्मा बस ड्राइवर की चलती बस में गोली मारकर हत्या का आरोप था। इसके साथ उनके ऊपर कुम्हार इलाके में रॉकी पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप था।फुलवारी पेट्रोल पंप लूट, हथियारों की तस्करी, अवैध निर्माण के विवादों में रंगदारी वसूली और कई संगठित आपराधिक घटनाओं में भी रोशन सक्रिय रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
