Samastipur

समस्तीपुर में पेयजल संकट के खिलाफ रोड जाम:आगजनी कर लोगों ने किया हंगामा

समस्तीपुर में शिवाजीनगर के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 7 में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-बहेरी और रोसड़ा-हथौड़ी-कोठी मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। बीच सड़क पर आगजन कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नल-जल योजना के तहत बोरिंग लगाने के समय ठेकेदार की लापरवाही के कारण पाइपलाइन सही गहराई तक नहीं डाला गया। जिस कारण कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर भी खराब पड़ा है। वार्ड 7 के करीब 1200 की आबादी पिछले चार सालों से पेयजल संकट से परेशान हैं। लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 

प्रदर्शन में शामिल राम कुमार चौधरी ने बताया कि समस्या को लेकर विभाग से कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। जिनकी जमीन पर बोरिंग लगाया गया है, उन्होंने सरकार के नाम जमीन ट्रांसफर नहीं की है। इस वजह से भी समस्या उत्पन्न हो रही है। जब तक नल-जल योजना बहाल नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर बीडीओ आलोक कुमार सिंह, बीपीआरओ राजू कुमार और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

 

 

शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ

 

बीडीओ ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर नल-जल की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली समस्या पर भी रोष जताया। उनका कहना था कि पिछले आठ महीनों से लाइन का रीडिंग नहीं हुआ है। एवरेज बिल थोप दिया जाता है। लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। इसके बाद भी विभाग सुनने को तैयार नहीं है।मौके पर समाजसेवी राम कुमार चौधरी, प्रमोद राय, छोटू पाठक, गणेश राय, सरवन राय, गन्नौर राम, त्रिवेणी राम, गोपुरम, सेजू राय, अकलू राय, नूनू यादव, मनोज राय, विनोद पासवान, सुनील कुमार कामती, आरती देवी, सुनैना देवी मौजद थीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!