Patna

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने पत्नी को बनाया शूर्पणखा, दांत से काटकर नाक फेंक दी

पटना.उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी नाक दांत से काट डाली और जमीन पर फेंक दी. इससे पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई. दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई थी. धीरे-धीरे यह बहस इतना बढ़ गया कि विवाद का रूप ले लिया. गुस्से में आकर पति ने पत्नी की नाक दांत से इतनी जोर से काटी कि उसका ऊपरी हिस्सा कटकर उसके मुंह में आ गया. जिसके बाद आरोपी ने नाक का टुकड़ा जमीन पर फेंक दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

माता-पिता ने रोका तो की पिटाई

जानकारी के मुताबिक, पहले पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. जब महिला के सास-ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने माता-पिता पर भी हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी भागते हुए रसोईघर गया और वहां से एक चाकू लेकर आया. उसने महिला पर धारदार चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की मां ने समय रहते रोक लिया और चाकू छीनकर दूर फेंक दिया. इसके बाद आरोपी और गुस्से में आ गया और पत्नी की नाक पर दांत से हमला कर दिया.

 

छोटे बेटे और बहू ने दी पुलिस को सूचना

इस घटना से घर में हड़कंप मच गया. छोटे बेटे और उसकी पत्नी ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी. घायल महिला को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!