Samastipur

समस्तीपुर:लेन देन के विवाद में युवक को गोली मारकर किया

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के निरपुर गांव में सोमवार शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान गांव के ही वार्ड 08 निवासी मो सुल्तान के 30 वर्षीय पुत्र मो निराले के रूप में बतायी गई है. सदर अस्पताल में जख्मी ने बताया कि वह मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं. उसके छोटे भाई मोहम्मद अंजार भी परदेश मे रहकर मजदूरी करते है. वह बीते दो माह से अपने घर पर हैं. उसके छोटे भाई अंजार का गांव के ही एक व्यक्ति से लेन देन का विवाद था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसको लेकर रविवार को गांव के ही कुछ लोग उसे जबरन घर से उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे आरोपितों से मुक्त कराया. सोमवार शाम निराले अपने घर पर थे. इस दौरान बीस पच्चीस की संख्या में आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर को घेर लिया.

 

 

 

दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज किया. जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए. वह अपने घर से बाहर निकले. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग करते हुए गोली मारकर जख्मी कर दिया .गोली उसके जांघ में लगी है.इधर, सूचना पर एसपी संजय पाण्डेय ने सदर अस्पताल में जख्मी से मिलकर पूछताछ की. एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. को घर में ही दफना पति हुआ फरार

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!