Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गाछी में युवक के साथ मारपीट और गोली मारने का वीडियो वायरल

दलसिंहसराय,शहर के एक चर्चित कपड़ा व्यवसाय के पुत्र के साथ बदमाशो के द्वारा मारपीट करने के साथ गोली चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई. मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो में कुछ नाकाब पोश बदमाश हथियार के बल पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर रहे है.जहा मारपीट की जा रही वह स्थान दलसिंहसराय के पगड़ा का एक गाछी का बताया जा रहा है.वही युवक शहर के गुदरी रोड स्थित कपड़ा व्यवसाय का पुत्र कृष्णा कुमार का बताया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसकी पिटाई बदमाश कर रहे है.पिटाई के दौरान व्यवसाय पुत्र को गोली चलने की आवाज प्रसारित वीडियो में सुनाई दे रहा है.वीडियो में हथियार भी दिखा रहा है.विडिओ की पुष्टि Newstobihar नहीं करती है.हालांकि ये वीडियो कहा कि है उसकी जांच को लेकर पुलिस जुटी है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश व्यवसाय पुत्र से आई फोन अल्ट्रा की मांग को लेकर उसे गाछी ले जाकर मारपीट किया गया.हालांकि पुलिस और व्यवसाय इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

 

 

 

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है.लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में बदमाश लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं और लगातार फायरिंग की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं.थाना क्षेत्र में आए दिन गोलीबारी की घटना सामनें आती रही है, इसको लेकर दलसिंहसराय थाने में पहले से कई मामले दर्ज है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!