ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:बहन से मिलकर लौट रहा था
पटना.दानापुर मंडल के शहरी हॉल्ट और रैली इंग्लिश हॉल्ट के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के सुर्यगढा थाना क्षेत्र के चनैनिया गांव निवासी बिट्टू कुमार (22) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू कुमार अपनी बहन के यहां बाढ़ में आया हुआ था।
घर लौटते समय वह ट्रेन से गिर गया। पोल नंबर 476/22 से शुरू होकर लगभग दो पोल तक उसका शव घसीटता चला गया। घटनास्थल पर पचास मीटर की दूरी पर मृतक का हाथ, उससे पचास मीटर दूर एक पैर और आगे उसका क्षत-विक्षत शरीर मिला। पटरी पर डेढ़ सौ मीटर तक खून के निशान और शरीर के अंग बिखरे मिले।
दो घंटे तक पड़ी रही लाश
घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ और मोकामा की आरपीएफ के बीच सीमा विवाद की स्थिति बनी। करीब दो घंटे बाद दोनों रेल थानों की पुलिस पहुंची। मोकामा आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया।
बिहार पुलिस परीक्षा में रिटेन किया था क्वालीफाई
मृतक के परिजनों के अनुसार, मृतक बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और उसका रिटेन परीक्षा में क्वालीफाई कर चुका था।
घर पहुंचने हुई घटना की जानकारी
स्थानीय निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे, तभी घास काट रहे दो व्यक्तियों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
