Samastipur

समस्तीपुर में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म:पहले से भी थे 4 बच्चे

समस्तीपुर शहर के एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार शाम एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें 2 बेटा और 2 बेटी है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इसके साथ ही महिला को अब 8 बच्चे हो गए। पहले से भी महिला को तीन बेटी और एक बेटा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला विभूतिपुर थाने के बोम्बईया गांव के संतोष सहनी की पत्नी बेबर देवी है। सभी बच्चे ऑपरेशन से हुए। एक साथ 4 बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी की जगह लोग दुखी है। चुकी महिला का पति दिहाड़ी करता है। अब इन सभी बच्चों का पोषण कैसे होगा।उधर, निजी अस्पताल के व्यवस्थापक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुरू से ही महिला उनके हॉस्पिटल में उपचार करा रही थी। शुरुआती दिनों में ही पेट का साइज ज्यादा होने के कारण अल्ट्रसाउंड कराया गया था तो चार बच्चे की जानकारी थी।

 

बच्चों के परिवार वाले बच्चे हटाने की भी बात कर रहे थे, लेकिन हमलोगों ने इनकार कर दिया था। इधर पिछले दस दिनों से महिला के पेट का साइज काफी बढ गया था। जिससे महिला को काफी परेशानी होने लगी थी। जिस कारण 15 दिन पहले महिला डॉक्टर की देखरेख में सफल ऑपरेशन कर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

 

सरकार मदद करे तभी पालन-पोषण होगा

 

बच्चों की दादी लक्ष्मीनिया देवी ने बताया कि उनकी बहू बेबी को पहले से ही 4 बच्चे थे। अब इन सभी बच्चों को लालन-पालन कैसे होगा। यह बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पहले सभी बच्चे समान्य डिलीवरी से हुए थे।इस बार ऑपरेशन कराना पड़ा है। इलाज के पैसे नहीं है। अब सरकार मदद करे। तभी पालन-पोषण हो सकता है। उधर, एक साथ चार बच्चों के जन्म की सूचना के बाद शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!