Patna

बाइक से गिरे युवक को ट्रक ने कुचला,मौत:NH-30 पर

पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर रविवार को एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नूतन पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान मिर्जापुर नोहटा निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के समय शिवम अपने एक साथी के साथ बाइक पर फतुहा से खुसरूपुर जा रहा था। नूतन पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे बैठा शिवम सड़क पर गिर गया। उसे संभलने का मौका मिले इससे पहले ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

घायल का पैर बुरी तरह चोटिल

 

बाइक चला रहा युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। उसके पैर में चोट आई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए NMC पटना भेज दिया गया है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना ने हाईवे पर सुरक्षा मानकों और तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती संख्या पर चिंता बढ़ा दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!