पटना के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट:फुल सर्विस का रेट-3000, हाफ का-2000
पटना के एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। मसाज पार्लर में घुसने के साथ ही मेल कस्टमर्स को लड़कियां दिखाई जाती थीं। जो उनको पसंद आती उस हिसाब से उनके रेट तय किए जाते थे।पुलिस ने गुरुवार की रात कोतवाली इलाके के सुकून स्पा सेंटर में रेड की। इस दौरान संचालिका को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 2 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया।
पार्लर में घुसने के साथ नए ग्राहकों के पास लड़कियां पहुंच जाती थीं। उनसे कहा जाता था कि ब्यूटी पार्लर के अलावा मसाज की भी सुविधा है। हाफ और फुल अलग-अलग है।फुल में सबकुछ ओपन होगा और हाफ में बस मसाज होगा। इसके रेट भी अलग अलग हैं, हाफ के 2000 और फूल के 3500 हैं।फिर इनके सामने पार्लर की सभी लड़कियों को बारी-बारी से बुलाया जाता था। उनमें से ग्राहक जिसको पसंद करता था, उसके साथ वो हाफ और फुल का मसाज करता था।
2 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, संचालिका गिरफ्तार
कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि ‘फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा के अंदर सुकून नाम से ब्यूटी पार्लर है। इसमें अनैतिक तरीके से देह व्यापार के धंधे के बारे में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन की ओर से जानकारी मिली थी।”ऑपरेशन नया सवेरा के तहत सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में SDPO लॉ एंड ऑर्डर 1 और SDPO सचिवालय टू की टीम गठित की गई। छापेमारी की गई।’
पार्लर को पुलिस ने किया सील
पार्लर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। FSL की टीम बुलाकर जांच कराई गई है। आपत्तिजनक सामान को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा पार्लर को सील भी कर दिया गया है।पुलिस ने संचालिका का मोबाइल जब्त किया है। जिसमें देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। कार्यपाल दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
रोज नए-नए लोगों के पहुंचने से हुआ शक
स्पा सेंटर में रोज नए नए युवक और युवतियां पहुंच रहे थे। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है। पटना के स्पा सेंटरों में दाढ़ी बनाने से लेकर मसाज करने तक के चार्ज अलग-अलग है। 2000 से 3500 स्पा सेंटर में चार्ज किए जाते हैं। अधिकतर स्पा सेंटरों में लड़कियां काम कर रही हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
