घटहो में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत:सड़क किनारे खड़े थे बुजुर्ग
समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के चकभेली चौक के पास बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी भुजा दुकानदार भाग्य नारायण के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बुधवार शाम सदर अस्पताल भेजा।
मृतक के संबंधी चंदन कुमार ने कहा कि भाग्य नारायण भुजा बेचकर जीवन यापन करते थे। बुधवार को वह चकभेली चौक के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक आई। बाइक पर दो लोग सवार थे।बाइक असंतुलित हो गई और भाग्य नारायण से टकरा गई। घटना में बाइक सवार भी जख्मी हुए है। गंभीर रूप से जख्मी भाग्य नारायण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दी गई।
प्राथमिकी दर्ज की जा रही है
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
