दलसिंहसराय:लंगड़ा चौक के पास खड़ी ट्रक में बाईक सवार ने मारा टक्कर, एक कांवरिया की मौत,दूसरा जख्मी
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ा चौक के पास NH-28 पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान कुल्हारा कल्यानपुर निवासी
बिनोद कुमार प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार(27) के रूप में हुई है.जख्मी की पहचान संरोज महतो के पुत्र नितीश कुमार (16) के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक कांवरिया प्रभात कुमार
को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि दोनों कांवरिया जलाभिषेक के लिए झमटिया से जल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक लंगड़ा चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई और दोनों कांवरिया सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
