Patna

बिहार: प्रेमी से मिलने आयी युवती पुल से नदी में कूदी, टूटे हाथ, रेफ

पटना.: बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग स्थित चांदन पुल से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. युवती अपने प्रेमी से मिली और उसके बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी. हालांकि नदी में छलांग लगाकर भी युवती बाल-बाल बच गयी और पत्थर पर गिरने से जख्मी हो गयी.गंभीर स्थिति में देखते हुए बेहतर इलाज के लिए युवती को भागलपुर रेफर किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

प्रेमी से मिलने आयी थी युवती, नदी में कूदी

बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी युवती और बांका कझिया निवासी युवक के बीच तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बुधवार को युवती अपने प्रेमी से मिलने के बांका पहुंची. जहां प्रेमी युवक युवती को पहले ओढ़नी डैम घुमाने के लिए ले गया. इसके बाद बांका में कुछ समय बिताने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को घर वापस जाने के लिए कहा. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और लड़की ने चांदन पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया.

 

पत्थर पर गिरी तो सिर फूटे, हाथ टूटे

लड़की नदी में जिस जगह पर गिरी वहां पानी या बालू नहीं था. केवल पत्थर व गिट्टी वहां थे. जिसपर गिरने से लड़की का सिर फट गया और एक हाथ भी टूट गया. वहीं नदी में लड़की को कूदता देखकर लोगों की भीड़ पुल पर जमा हो गयी. कुछ युवक ने आनन-फानन में जख्मी हालत में पड़ी लड़की को नदी से निकालकर पुल पर लाया. इसके बाद प्रेमी युवक ने लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक टोटो पर लादकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ईजाज मसी ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.

 

युवक बोला- साली लगती है युवती

घटना की सूचना मिलते ही एसआई राहुल कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. जहां प्रेमी युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को फोन पर दी. जबकि प्रेमी युवक ने बताया कि लड़की दूर के रिश्ते में उसकी साली लगती है. युवक ने कहा- लड़की हमसे मिलने के लिए बांका आयी थी. ओढ़नी डैम व बांका में कुछ घंटा रहने के बाद उसे घर जाने के कहा, लेकिन चांदन पुल से कूद गयी.

 

बोले थानाध्यक्ष

इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. लड़की के परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पूछताछ में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!