Samastipur

8 साल के बच्चे की पोखर में डूबकर मौत:समस्तीपुर में दोस्त के साथ नहाने गया था..

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के रजका रामपुर मोरवा गांव में बुधवार को पोखर में डूबने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक राकेश राम का बेटा सिद्धार्थ कुमार (8) है। घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर देर शाम सदर अस्पताल भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के पड़ोसी बादल कुमार ने कहा कि बच्चे के पिता प्रदेश रहते हैं। गांव में वर्षों से नहीं आए हैं। मां की मौत पिछले साल हो गई थी। बहन है जो गांव में घर-घर काम कर सिद्धार्थ का पालन-पोषण कर रही थी।

 

सिद्धार्थ गांव के ही अरुण राम के बेटे अंकुश कुमार के साथ घर के पास प्राइमरी स्कूल के पीछे पोखर के पास खेलने गया था। इसी दौरान नहाने लगा। पानी की गहराई ज्यादा थी, इस कारण हादसा हो गया।काफी देर

 

 

बाद अंकुश ने गांव में जाकर लोगों को बताया कि सिद्धार्थ पोखर में डूब गया है। जिसके बाद लोगों ने लाश को पानी से बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

मृतक बहन के साथ रहता था

 

ताजपुर थाना अध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम ने कहा कि पोखर में स्नान करने के दौरान बच्चे की डूब कर मौत हुई है। बच्चे की मां नहीं है। गांव में वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहता था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!