Patna

वोटर लिस्ट से 3 लाख नाम और कट सकते हैं:आयोग ने पहले ही 65 लाख काटे,भेजा जा रहा नोटिस

पटना.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़ी खबर सामने आई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूत्रों के मुताबिक, 1 अगस्त को जारी नए ड्राफ्ट सूची से 3 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में संदिग्ध मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।नोटिस में मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज़ और साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जेनुइन मतदाता को वंचित नहीं किया जाएगा और उन्हें अपनी पहचान व निवास प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

 

इन जिलों में सबसे ज्यादा मतदाताओं के काटे जा सकते हैं नाम

 

सूत्रों के अनुसार, जिन जिलों में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नामों पर संशय जताया गया है, उनमें किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, अररिया और सहरसा प्रमुख हैं। इन जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे नाम चिन्हित किए गए हैं जिनकी जांच जारी है।

 

पहले भी 65 लाख नाम हटाए जा चुके

 

गौरतलब है कि आयोग पहले भी विशेष अभियान चलाकर करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा चुका है। अब दोबारा इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा रहा है। हर नाम की जांच और सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने 1 सितंबर तक लोगों से दावा और आपत्ति मांगा है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!