Samastipur

समस्तीपुर:आकाशीय बिजली से 22 वर्षीय युवक की मौत:स्नान के दौरान हुआ हादसा,पसरा मातम

समस्तीपुर।रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर उत्तर पंचायत स्थित भटोतर गांव में रविवार देर शाम एक दुखद घटना में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रामसागर महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राहुल दरवाजे पर लगे चापाकल पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान मौसम बिगड़ने लगा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

सोमवार को मृतक के परिजनों से मिलने स्थानीय सांसद प्रतिनिधि अनिश राज भटोतर गांव पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “यह समय अत्यंत पीड़ा का है, लेकिन परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। माननीय सांसद महोदया इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। वे हर संभव सरकारी और निजी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी।”इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेश कुमार मालू, सुंदरम सूर्यवंशी, रामदेव महतो और जितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने मृतक के प्रति शोक व्यक्त किया और परिवार को धैर्य रखने की अपील की।

 

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के अंतर्गत तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। इससे शोक संतप्त परिवार को कुछ राहत मिल सकेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!