पटना-गया रूट पर नवंबर तक चलेंगी 10 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें,यात्रियों को मिलेगा राहत
पटना, जहानाबाद और गयाजी आने-जाने वाले यात्रियों को अब पैसेंजर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी करने से मुक्ति मिलेगी। पूर्व मध्य रेल की तरफ से पटना-गया रूट पर नवंबर तक 10 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसमें अभी 6 ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, जबकि चार ट्रेनें नवंबर तक चलेंगी। हर दिन करीब 30 हजार से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। पटना के परसा, पुनपुन, डुमरी, पोटही, मसौढ़ी, धनरूआ, जहानाबाद और गयाजी जिले के करीब 50 हजार यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन से गयाजी के लिए 30 सितंबर तक 6 स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है।
दानापुर रेल मंडल के अधिकारी के मुताबिक, भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 03656/03655 गया-पटना, 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया और ट्रेन नंबर 03668/03667 गया-पटना ट्रेन की परिचालन शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन हर दिन है। वहीं 4 और स्पेशल ट्रेनों को इस रूट पर चलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। यह ट्रेन अगस्त से नवंबर तक चलाई जाएगी।
यात्री क्षमता से कम चलती है पैसेंजर ट्रेन
बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव शोएब कुरैशी के अनुसार इस रूट पर केवल 10 नियमित पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं, जबकि हर दिन 50,000 से अधिक यात्री सफर करते हैं।पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन से गयाजी के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की संख्या घट रही है कि बढ़ रही है। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। – सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेल
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
