Samastipur

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या,शिक्षक पर आरोप,फूंका स्कूल वाहन

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं. बताया जा रहा है कि परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह अन्य दिनों की तरह सोमवार को दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जा रही थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रसा और बघौनी गांव के बीच गोली मार दी

गुड़िया कुमारी पगडंडी से होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए.

 

परिजन निजी स्कूल के एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई.

 

 

परिजनों का आरोप- पहले दे चुका है धमकी

परिजनों का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक पहले भी जान से मार देने की धमकी दे चुका था. बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी. आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने स्कूल के एक वाहन में भी आग लगा दी.

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. इलाके में घटना के बाद तनाव देखा जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!