Samastipur

समस्तीपुर:12 साल की छात्रा को लगा करंट:टेबल फैन छूते ही झटका,भर्ती

समस्तीपुर में करंट लगने से 12 साल की छात्रा घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की पहचान राम सहनी की पुत्री नीलम कुमारी(12) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलोत गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक नीलम अपने घर में भाई-बहन के साथ खेल रही थी। इस दौरान टेबल फैन से उसका हाथ टच कर गया। पंखा छूते ही उसे झटका लगा और जमीन पर गिर पड़ी है और बेहोश हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। तुरंत सदर अस्पताल में एडमिट कराया।

सावधानी बरतने की अपील

 

इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर विनय कुमार की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी पंकज कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में अर्थिंग में करंट प्रभावित होता है। ऐसे में हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!