समस्तीपुर में युवती ने किया सुसाइड:मां शिव चर्चा करने मंदिर गई थी,साड़ी के फंदे से लटकी
समस्तीपुर में रविवार को एक युवती ने फंदे से लटक सुसाइड कर लिया। मृतका श्रवण तिवारी की बेटी मुस्कान (18) है। चाचा शिवराम तिवारी ने कहा कि मुस्कान मां के साथ घर में अकेली रहती थी। पिता यहां नहीं रहते हैं। दोपहर में मुस्कान की मां मंदिर में शिवचर्चा कर रही थी।
भतीजी घर में अकेले थी। मां घर लौटी तो घर अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी मुस्कान ने दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोग जुटे। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा मुस्कान साड़ी के फंदे से लटकी हुई है।लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना चकमहेसी थाने के चकमहेसी कोठी गांव की है।
आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं
चकमहेसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवती ने फंदे से लटक कर जान दी है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना किस कारण से हुई है, यह स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
