दलसिंहसराय:मौलवी चक नवादा में युवक पर फायरिंग, एक गिरफ्तार
दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के मौलवी चक नवादा के वार्ड संख्या 6 स्थित अमर सिंह स्थान के पास रविवार की देर रात एक युवक पर फायरिंग मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौलवी चक नवादा के वार्ड संख्या 6 गौरी सहनी के पुत्र अनिल सहनी के रूप में किया गया।
थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिली कि मौलवी चक नवादा के वार्ड संख्या 6 अमर सिंह स्थान के पास सुजीत साहनी के पुत्र सन्नी सहनी को जान से मारने के नियत को गोली फायरिंग की गई.जांच के दौरान घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.सन्नी सहनी के आवेदन पर आरोपी बनाए गए मौलवी चक नवादा के वार्ड संख्या 6 निवासी अनिल सहनी को गिरफ्तार किया गया है।
जिससे पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.वही दूसरी ओर अनिल सहनी की पत्नी सरिता देवी ने भी आवेदन देकर सन्नी सहनी,सुजीत सहनी तथा अन्य पर घर में घुसकर मारपीट , जान मारने के नियत से गोली फायरिंग करने का आरोप लगाया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
