Begusarai

बेगूसराय में 5 लाख के लिए महिला की हत्या:एक साल पहले हुई थी शादी

बेगूसराय में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। डेड बॉडी ससुराल से 2 किलोमीटर दूर सिहमा बबुरबन्ना टोला के सामने गंगा नदी में मिली है। ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप है।वारदात के बाद पति समेत सभी लोग फरार हैं। मृतका की पहचान अमरेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बेटी को ससुराल वाले टॉर्चर करते थे

 

छौड़ाही के शेखाटोला निवासी पिता सत्यदेव साह ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को बेटी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। दामाद घर पर ही आटा चक्की और तेल मिल चलाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को टॉर्चर करने लगे। पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 2 लाख रुपए दिया भी था। इसके बाद भी पति, सास-ससुर उसे परेशान करते थे।सोमवार दिन में लक्ष्मी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। शाम में पता चला कि बेटी की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। जिसके बाद डायल-112 को फोन किया। बारिश हो रही थी, इस वजह से हमलोग लेट से पहुंचे। घर में ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम 4:30 बजे ई-रिक्शा से लक्ष्मी की लाश को ससुराल वाले लेकर गए हैं। मटिहानी थाना पर पहुंचकर गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रात में भी पुलिस भी पहुंची थी।

 

 

बीमारी का बहाना बनाकर ई-रिक्शा से ले गए

 

वहीं, मायके पक्ष के अशोक कुमार उर्फ लैला बिहारी ने बताया कि लक्ष्मी के ससुराल वाले टॉर्चर करते थे। सूचना मिली तो रात में हम लोग आए। ससुराल के सभी लोग फरार थे। सोमवार को साढ़े चार बजे के आसपास ई-रिक्शा वाले को बुलाकर कहा कि बीमार है। उसे अस्पताल ले चलना है। फिर घर के सभी लोग चादर से ढंक कर ई-रिक्शा पर बिठाया बेगूसराय के लिए चल दिए।

 

 

रास्ते में पानगाछी के पास बाइक सवार 2 युवक ने ई-रिक्शा को रोककर कहा कि जाने में लेट लगेगा। बाइक से लेकर चले जाते हैं। ई-रिक्शा से उतारकर चादर लपेटे हालत में बाइक पर बिठाकर लेकर चला गया। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर उसके सास-ससुर भी गाड़ी से नीचे उतर गए।अशोक कुमार उर्फ लैला बिहारी ने आगे कहा कि सोमवार रात से ही हम लोग खोजबीन कर रहे थे। आज सुबह सिहमा बबूरबन्ना टोला में गंगा नदी के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। काफी कोशिश के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से लाश को निकाला गया। डेड बॉडी लक्ष्मी की थी।

 

ड्राइवर से पुलिस ने की पूछताछ

 

इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की गई है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!