Patna

पटना जंक्शन पर महिला दारोगा से छेड़खानी:दो युवक गिरफ्तार

पटना जंक्शन पर महिला दारोगा से बदतमीजी का मामला सामने आया है। दुमका-पटना एक्सप्रेस से महिला दारोगा उतर रही थी, इसी दौरान उनके साथ गाली-गलौज किया गया और धक्का-मुक्की की गई। घटना रविवार की है। पीड़िता की शिकायत पर RPF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रेल थाने में केस दर्ज कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना में पोस्टेड है महिला दारोगा

 

भागलपुर जिले की रहने वाली एक महिला दारोगा पटना में तैनात है। वह दुमका-पटना एक्सप्रेस से पटना जंक्शन पहुंची। ट्रेन से उतरने के दौरान दो युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने गाली-गलौज करने के साथ ही उनका हाथ पकड़कर धक्का दे दिया।महिला दारोगा ने शोर मचाया तो ड्यूटी में तैनात RPF के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया, जिसमें जक्कनपुर थाना इलाके के पोस्टल पार्क गली नंबर 3 निवासी भोला कुमार और गया जिले के बजीरगंज थाना इलाके के पाले गांव निवासी दिनेश कुमार शामिल हैं। इसके बाद RPF ने दोनों को रेल पुलिस को सौंप दिया। रेल पुलिस ने दोनों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है : रेल SP

 

रेल SP ने बताया कि दुमका-पटना एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के साथ दो युवकों ने अभद्र व्यवहार करने के साथ ही छेड़खानी की थी। इसकी सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!