मौसम का हाल:25 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम पटना. विभाग ने सोमवार यानी आज बिहार के 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।बिहार में अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।बीते दिन भागलपुर, पटना समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश अररिया में 160 मिमी बारिश हुई। जबकि भागलपुर में 107 मिमी बारिश दर्ज किया गया।
जमुई के बरमसिया पुल में दरार
इधर, जमुई के उलाय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। मात्र 15 मिनट में पानी बरमसिया पुल की सतह से एक फीट नीचे तक पहुंच गया। जिससे काजवे पुल में दरार आ गई। पानी के प्रेशर से आसपास के बिल्डिंग भी झुक गई।फिलहाल, प्रशासन ने काजवे पुल के दोनों ओर 4 फीट का दीवार खड़ा कर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुल के बंद होने से तीन प्रखंड चकाई, सोनो, झाझा के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग प्रभावित हुए हैं।
अब तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश
पूरे बिहार में इस सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक बिहार में 395.7 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक केवल 234 mm ही बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 41 प्रतिशत कम है।वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अररिया में सबसे ज्यादा 160 mm बारिश दर्ज की गई है।
पटना में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना की बात करें तो यहां भी अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही दिन में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। दिन के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस की वजह से लोग परेशान रह सकते हैं।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे के दौरान 34.5 डिग्री के साथ मोतिहारी सबसे गर्म जिला रहा। हालांकि, देर शाम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
