Patna

मौसम का हाल:आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:बक्सर में गंगा का बढ़ा जलस्तर

पटना.मौसम विभाग ने रविवार यानी आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। बाकी 20 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 5 जुलाई तक राज्य में 219 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 126 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते दिन अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। पटना में तेज धूप के बाद शाम में तेज बारिश शुरू हो गई। सासाराम में ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई।बक्सर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, सहरसा में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से महिषी प्रखंड के कुसहा गांव में तेजी से कटाव हो रहा है।

 

35.3 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म

 

बीते 24 घंटे में लगभग सभी जिलों में तापमान सामान्य रहा। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे।

 

35.3 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि राजधानी पटना का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम मुजफ्फरपुर का तापमान 29.5 डिग्री रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!