Dalsinghsarai

ईश्वर की असीम कृपा से हमें मानव जीवन मिला,मगर माया मोह के कारण हम उसी से दूर हो रहे:मंत्री

दलसिंहसराय,प्रखंड के केवटा स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी में दो दिवसीय नीलकंठ रामायण गोष्ठी सह प्रवचन के दूसरे व अंतिम दिन रामचरित्र मानस पाठ की गोष्टी का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उपस्थिति संतो और श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की जब असीम कृपा होती है

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तभी सत्संग और संतों का सानिध्य प्राप्त होता है.ऐसा ही नेक कार्य अखिल भारतीय रामचरितमानस प्रचार संघ जिला शाखा समस्तीपुर का 60वां अधिवेशन एवं नीलकंठ रामायण गोष्ठी का 56वां वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में और केवटा निवासी मां ममतामय मां स्व मीना चौधरी के पुण्य स्मृति में समर्पित दो दिवसीय गोष्टी का आयोजन कर ग्रामीण कर रहे है.जब तक व्यक्ति भगवान एवं उनके भक्तों की निष्काम भाव से सेवा नहीं करता, तब तक उसे संसार में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.यह मानव तन बहुत ही दुर्लभ है

 

 

ईश्वर की असीम कृपा से हमें मानव जीवन मिला है.हमें ईश्वर की उपासना के लिए मानव जीवन मिला है.मगर माया मोह के कारण हम उसी से दूर हो रहे हैं.इससे पूर्व फतेहा से आए महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत बाबा रामसुमिरन दास,नरघोंघी ठाकुरवाड़ी के महंत शिव राम दास, चकवा ठाकुरवाड़ी से महंत बलराम दास, पतेली ठाकुरवाड़ी से आए महंत अवध किशोर दास, श्री गाहर ठाकुरवाड़ी से आए महंत सदानंद दास, मोहनपुर ठाकुरवाड़ी से आए महंत रामबिहारी दास, मथुरापुर ठाकुरवाड़ी से आए महंत उपेन्द्र दास,

 

 

दलसिंहसराय से आए महंत कृष्ण लाल दास, रामचरित्र मानस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र, उपाध्यक्ष हरिकांत झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम झा, प्रांतीय उप महामंत्री अवधेश कुमार झा, महिषी निवासी जिला कार्याध्यक्ष अरुण कुमार झा, भजन सम्राट विजय कपूर, कीर्तनकार लक्ष्मी नारायण शरण, गायक नागेंद्र ठाकुर आशा देवी को मंत्री ने पाग माला पहना कर सम्मानित किया. मौके पर नील कंठ गोष्टी के अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी,रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू ,मुकेश चौधरी,नवीन कुमार चौधरी,संजीव कुमार चौधरी ,गोपाल चौधरी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!