Patna

भगवानपुर और चेहराकला के दो बच्चों को अहमदाबाद में मिलेगी नई जिंदगी

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना जिले के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 139 बच्चों की सफल सर्जरी के बाद बुधवार को सदर अस्पताल से भगवानपुर और चेहराकला के दो बच्चों को हृदय में छेद के ऑपरेशन के लिए भेजा गया। दोनों ही बच्चों को श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल अहमदाबाद भेजा गया। आरबीएसके की जिला समन्वयक डॉ शाइस्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत हृदय में छिद्र वाले बच्चों का निशुल्क जांच व ऑपरेशन कराया जाता है। इसमें जांच से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था निशुल्क होती है। ऑपरेशन के बाद भी बच्चों की निशुल्क जांच सदर अस्पताल में होती है। बच्चों में हृदय रोग सहित अन्य रोगों की पहचान के लिए आरबीएसके की टीम लगातार स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटर पर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करती है। संदिग्ध रोगी होने पर जांच और उपचार की व्यवस्था होती है। बुधवार को बच्चों को अहमदाबाद भेजने के दौरान सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, आरबीएसके डीसी डॉ शाइस्ता, डीएमएनई ऋतुराज, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, डीडीए सूचित कुमार, डीईओ अशरफुल होदा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!