हत्या मामले में दो आरोपी ने दलसिंहसराय न्यायलय में किया आत्मसमर्पण
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम पगडा वार्ड न03 निवासी मो.अलाउद्दीन के पुत्र मो. आबिद की हत्या कर उसके शव को ग्राम गादो वाजिदपुर (बसढ़िया) स्थित एन.एच.-28 मुख्य सड़क के किनारे फेक दिया गया था।
जिसपर मो.अलाउद्दीन के द्वारा तीन नामजद के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।
इसे लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा उक्त तीनों नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही थी।
जिसके दबाव में आकर घटना में संलिप्त दो आरोपी पगड़ा वार्ड 6 निवासी मो. मुमताज के पुत्र मो.शौकत एंव
मो.रजाक के पुत्र मो.सफीक के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया है। वर्तमान में दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
