Patna

संरक्षा विभाग द्वारा रेल गाड़ियों से सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति नुक्कड़ नाटक का आयोजन

पटना. पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद के मार्गदर्शन में सोनपुर-परमानंदपुर खंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 4 spl. पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर मंडल सुरक्षा संगठन की टीम के साथ-साथ सोनपुर मंडल के स्काउट और गाइड से जुड़े रेलवे कर्मचारियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित रेल पारगमन के प्रति जागरूक करना है।

 

वहीँ समपार फाटक पर प्रतीक्षारत आम लोगों के बीच सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बंद होने की स्थिति में फाटक पार करना खतरनाक और दंडनीय है।

 

 

 

मोटर वाहन चालकों को आगाह किया गया कि वे किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में फाटक पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे उनकी तथा यात्रियों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। साथ ही साथ उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि रेल पटरियों और फाटकों पर किसी व्यक्ति को कुचलने की घटनाएं अत्यंत दुखद हैं, जिन्हें सावधानी और अनुशासन से रोका जा सकता है,विशेष रूप से युवाओं को आती हुई ट्रेनों के सामने सेल्फी लेने से बचने और फाटक पार करते समय ईयरफोन/बड्स का उपयोग न करने का आग्रह किया गया।

 

रेल प्रशासन का यह प्रयास आम जनमानस में रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी विभिन्न स्थलों पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!