परिवर्तित मार्ग से चलेगा ट्रेन:ग्वालियर-बरौनी मेल अब लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन से चलेगी
समस्तीपुर | लखनऊ स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य के कारण 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल को अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे के अनुसार, 31 जुलाई से 24 सितंबर तक यह ट्रेन मानक नगर–ऐशबाग–मल्हौर मार्ग से संचालित होगी। इस अवधि में गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी, बल्कि उसकी नवीन ठहराव ऐशबाग स्टेशन पर होगी। यात्रियों को लखनऊ की बजाय ऐशबाग स्टेशन से ट्रेन पकड़ने और उतरने की सलाह दी गई है।