सहरसा से सियालदह के बीच चलती है ट्रेन,इस स्टेशन पर ठहराव:2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन
समस्तीपुर.यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा से सियालदह के लिए चलने वाली गाड़ी सं. 13170 और 13164 हाटे बाजारे एक्सप्रेस का हावड़ा रेलवे मंडल के सालार और अम्बिका कालना स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव दिया गया है। लंबे समय से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री इन दोनों स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। दोनों स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों को लाभ मिलेगा। खासकर कारोबारी लाभान्वित होंगे।
समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी सं. 13164 सहरसा-सियालदह हाटे बाजारे एक्सप्रेस दिनांक 6 अगस्त से 02.50 बजे अम्बिका कालना स्टेशन पहुंचेगी। 02.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।इसी तरह गाड़ी सं. 13170 सहरसा-सियालदह हाटे बाजारे एक्सप्रेस दिनांक 7 अगस्त से 01.35 बजे सालार स्टेशन पहुंचेगी और 01.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
कोसी क्षेत्र के लोगों को लाभ
इस ट्रेन के ठहराव से कोसी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।खास कर रेलवे मंडल के सहरसा, मधेपुरा, मानसी, खगड़िया के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जबकि प्रत्यक्ष रूप से समस्तीपुर रेलवे मंडल के अधीन पड़ने वाले कई जिले को लोगों को लाभ मिलेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
