कल का मौसम:बिहार के इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी…
Bihar Weather: पटना.बिहार का मौसम इन दिनों मिला-जुला असर दिखा रहा है. कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहाना है तो कहीं उमस भरी गर्मी भी लोगों को सता रही है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज अगले तीन दिनों तक ऐसा ही बदला हुआ रह सकता है. हालांकि शनिवार को कुछ ही जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन और हल्की बारिश का अलर्ट IMD पटना ने जारी किया है.
IMD पटना का पूर्वानुमान
IMD पटना का पूर्वानुमान है कि शनिवार को गया, रोहतास और औरंगाबाद जिले में मौसम बदल सकता है. हल्की बारिश और ठनके की संभावना को देखते हुए जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.
कैसा रहेगा मौसम
मौसम अभी अगले 48 घंटे तक कुछ ऐसा ही रह सकता है. हालांकि सोमवार से कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मंगलवार को भागलपुर और सीवान जिले में भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है. वहीं रविवार को कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12-16 जुलाई के दौरान मानसून की सक्रियता कम रहने का अनुमान है. दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं एवं एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
