Patna

आज का मौसम:बिहार के सभी जिलों में गर्मी का का पारा हाई,मानसून की सक्रियता हुई कम

Bihar Weather:पटना. बिहार में मौसम ने फिर से करवट ली है. मानसून की सक्रियता अभी कम है. बारिश का जो दौर पिछले कुछ दिनों से जारी था वो थमा है. हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश रूक-रूकर हो रही है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुछ जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और हल्की बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

IMD पटना का अलर्ट

IMD पटना ने रविवार के लिए सिवान, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई जिले में ठनका गिरने के आसार जताए हैं. इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटे के लिए यह पूर्वानुमान जारी किया गया है.

 

मोतिहारी रहा सबसे गर्म जिला

IMD पटना के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी का रहा. यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया. बिहार के सभी जिलों का तापमान शनिवार को चढ़ा रहा. पिछले 24 घंटे में बक्सर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, पूर्णिया और मुंगेर व पटना समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है.

 

मानसून कबतक रहेगा सुस्त?

कोसी-सीमांचल के जिलों में मौसम का मिजाज नरम रह सकता है. 15 जुलाई को जमुई और नवादा में भारी बारिश के भी आसार हैं. भागलपुर जिले में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा.बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13-16 जुलाई के दौरान मानसून की सक्रियता कम रह सकती है. दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!