आज का मौसम:बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून
मौसम.पटना।बिहार के एक बार फिर से मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.इन जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि हल्की उमस भरी गर्मी लोगों को महसूस होगी। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर किसानों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
16 जुलाई से पूरे बिहार में मानसून सक्रिय होगा
राज्य में इस बार मानसून की चाल बेहद धीमी रही। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले 10 दिनों में बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। खासकर धान की खेती के लिए जरूरी बुआई प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।खेतों में नमी की कमी के कारण रोपनी कार्य रुका पड़ा है, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। विभाग का कहना है कि 16 जुलाई से पूरे बिहार में मानसून दोबारा जोर पकड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 जुलाई के बाद से मानसूनी ट्रफ लाइन (दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं का अक्षांशीय दबाव क्षेत्र) बिहार की ओर शिफ्ट होगी।ट्रफ लाइन के सक्रिय होते ही पूरे राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। फिलहाल यह ट्रफ लाइन उत्तर की ओर स्थित होने के कारण प्रदेश में वर्षा गतिविधियां सीमित थीं। जैसे ही यह दक्षिण की ओर खिसकेगी, बिहार के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश होने लगेगी।
इस सीजन में अभी तक कम हुई बारिश
इस बार जून और जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक बिहार में 52% बारिश की कमी दर्ज की गई है। अब तक 275 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 133 MM ही बारिश हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
