“आज का मौसम:पटना,समस्तीपुर,मुंगेर,भागलपुर में तेज बारिश, 38 जिलों में अलर्ट:बिजली गिरने की चेतावनी
आज का मौसम:बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव है। भागलपुर, मुंगेर और मधेपुरा में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई है। वहीं, पटना, बेगूसराय समेत कुछ जिलों में बादल छाए हुए है।मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में यलो अलर्ट है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40KM/H की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बनने से फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसका असर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी बिहार के 25 जिलों पर पड़ेगा।इधर, बीते दिन यानी गुरुवार को पटना, हाजीपुर और जमुई में बारिश हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
25 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पुरवा हवा चल रही है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है। इससे बिहार का मौसम बदल गया है। विभाग ने अगले तीन दिनों तक 25 जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इससे राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। पटना सहित दक्षिण बिहार में तेज हवा के साथ ठनका का भी अलर्ट है।
राजधानी की बात करें तो शुक्रवार को यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सुबह से ही शहर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है और दोपहर बाद तेज बारिश के आसार हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
26 जुलाई- कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, सारण और भोजपुर जिले के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।27 जुलाई- सीवन, बक्सर, भोजपुर, जिले के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश हाेने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शाम होते ही कुछ इलाके में तेज बारिश होने लगी। पटना में 5.2 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा दरभंगा में 38.4 डिग्री रहा। जबकि मोतिहारी 38 डिग्री दर्ज किया गया।
बिहार में अब तक 44 प्रतिशत कम बारिश
बुधवार को गया में सबसे ज्यादा 85 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद जहानाबाद में 66 मिलीमीटर, औरंगाबाद में 52 मिलीमीटर, पटना में 50 मिलीमीटर और रोहतास में 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पूरे बिहार में अब तक औसत से काफी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून से 24 जुलाई तक बिहार में औसतन 432.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 241.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 44 प्रतिशत कम है।कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर अगस्त के पहले सप्ताह तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है। कई जगहों पर खेत सूखे पड़े हैं और किसान चिंतित हैं।
मानसून की वर्तमान स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में इस समय मानसून कमजोर स्थिति में है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के दक्षिणी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर बिहार के जिलों में मानसून की सक्रियता अभी भी कम है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में मानसून एक बार फिर मजबूत होगा और अगस्त की शुरुआत में पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी और किसानों को राहत मिलेगी।
(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2025,आज का मौसम कैसा रहेगा 2025,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
