मोरवा में अनूठा खुदनेश्वर धाम:एक ही छत के नीचे शिवलिंग और मजार
समस्तीपुर:मोरवा स्थित खुदनेश्वर धाम में एक ही छत के नीचे शिवलिंग और मजार की पूजा सदियों से होती आ रही है। यह हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत उदाहरण है।
इस धार्मिक स्थल की विशेषता है कि यहां शिवलिंग के बिना मजार की पूजा और मजार के बिना शिवलिंग की पूजा अधूरी मानी जाती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। सावन के महीने में इस स्थल का महत्व और भी बढ़ जाता है।
2010 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां का दौरा किया। उन्होंने इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के अनुसार, कई मंत्रियों और नेताओं ने विकास का आश्वासन दिया है।
दर्जनों एकड़ में फैले इस धरोहर के संरक्षण की योजना चल रही है। शिवगंगा का जीर्णोद्धार और मंदिर के चारों तरफ चहारदीवारी का प्रस्ताव विभाग द्वारा दिया गया है। आशा की जा रही है कि जल्द ही यह स्थल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
