बेउर जेल के तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस:कुख्यात अजय वर्मा से हुई पूछताछ
पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद शनिवार को पटना के बेउर जेल में छापेमारी की गई। जेल में 3 मोबाइल मिलने के बाद तीन कक्षपाल को सस्पेंड किया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।बेउर जेल से तीनों मिले मोबाइल को IG जितेंद्र राणा जांच के लिए अपने साथ ले गए हैं। माना जा रहा है कि मोबाइल के कॉल डिटेल्स और CDR से काफी कुछ जानकारी प्रशासन को मिल सकती है। बताते चले की पुलिस को इनपुट मिली थी कि उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के तार पटना के बेउर जेल से जुड़े हैं।
दिल्ली की 4 सदस्यीय पुलिस टीम पहुंची पटना के बेउर जेल
दिल्ली से चार सदस्य पुलिस टीम रविवार को पटना के बेउर जेल पहुंचे। वहां उन्होंने जेल के अंदर लगभग 1 घंटे तक जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से गहन पूछताछ की। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस अजय वर्मा का बयान कलम बंद कर न्यायालय में पेश करेगी।बताया जा रहा है कि वर्ष मार्च 2019 में दिल्ली के खजूरी खास थाना इलाके में गुड्डू उर्फ मुनीर की हत्या हुई थी। इस मामले में अजय वर्मा का नाम सामने आया था। दिल्ली पुलिस लगातार उस वक्त से अजय वर्मा की तलाश कर रही थी।
उस समय अजय वर्मा खजूरी इलाके में सक्रिय गिरोह के संपर्क में थे। घटना के बाद अजय वर्मा वहां से फरार हो गया था। पुलिस लगातार अजय वर्मा को वर्षों से तलाश रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि अजय वर्मा पटना के बेउर जेल में बंद है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पटना के बेउर जेल में अजय वर्मा से पूछताछ के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई थी।
दिल्ली पुलिस की अर्जी के बाद न्यायालय से 1 लेटर पटना के बेउर जेल प्रशासन को भेजा गया था। इसी आधार पर दिल्ली के दो सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल के पदाधिकारी की टीम रविवार को पटना के.बेउर जेल कार्यालय में अजय वर्मा से हत्या के संबंधित मामले में पूछताछ की है। इस मामले को लेकर बेउर जेल के डीआईजी नीरज कुमार झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम को पूछताछ में जेल प्रशासन ने पूरी मदद की है।
100 कैदियों से हुई पूछताछ
पटना जोन के IG जितेंद्र राणा, आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शनिवार को पटना के बेउर जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर बंद लगभग 100 कैदियों से कई मामलों को लेकर पूछताछ की गई। हालांकि इस पूछताछ में क्या-क्या बातें निकाल कर सामने आयी है, प्रशासन ने जांच प्रभावित होने की बात कह कर फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
जेल DIG नीरज कुमार झा ने बताया कि जेल के अंदर मोबाइल मिलने के बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार, अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट नीरज कुमार रजक और दफा इंचार्ज गिरीश यादव को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नीरज कुमार झा ने बताया कि कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओमप्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
